सारंगी

सारंगी में शिक्षा का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास…

#Jhabuahulchul 

 सारंगी@संजय उपाध्याय 

हाल ही में मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं तथा सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिनमें सारंगी के एक स्थानीय कोचिंग संस्थान शुभम् पाटीदार सर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए।

संस्थान का कक्षा 10वीं में 90% तथा कक्षा 12वीं में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम रहा, जो न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विशेष रूप से मध्य प्रदेश सरकार की लैपटॉप योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं के दो प्रतिभाशाली छात्र तनिष्क ईश्वर पाटीदार (82.2%) एवं सौम्या शैलेंद्र बैरागी (80%) लाभान्वित हुए। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

कक्षा 10वीं गणित (स्टैंडर्ड) में आरव राहुल अग्रवाल 92 एवं प्रिंस धीरज पाटीदार ने 90 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

🔹 कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) के प्रमुख परिणाम:
तनिष्क ईश्वर पाटीदार – 82.2%
सौम्या शैलेंद्र बैरागी – 80%
इशिका विनोद पाटीदार – 66%
अभिनव ईश्वर पाटीदार – 64%
🔹 कक्षा 10वीं (CBSE बोर्ड):
समर्थ यतीश पालीवाल – 81%
आन्या अमित अग्रवाल – 70%
🔹 कक्षा 10वीं (MP बोर्ड):
प्रिंस धीरज पाटीदार – 81.4%
भाग्यश्री धर्मपाल राठौर – 77.6%
आरव राहुल अग्रवाल – 75%
प्रियांशी जितेंद्र भाटी – 74.2%
ऋषिका संजय पाटीदार – 73.4%
दिशा लालु प्रजापत – 72.6%
आराध्या राजकुमार पालीवाल – 71%
रिया लौहार – 70%
दीपेश शांतिलाल पाटीदार – 63%
अंतरसिंग निकलेश गरवाल – 60%

संस्थान के संचालक शुभम् पाटीदार सर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जो अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके, और उन्हें निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह दर्शाता है कि छोटे शहरों में भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।

सफल छात्र-छात्राओं को नगर एवं पत्रकार संघ ने शुभकामनाएं बधाई दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!