गडावदिया बालाजी धाम के पीठाधीश्वर श्रीधर बैरागी का भव्य जन्मोत्सव, अनुयायियों ने की झूमकर भक्ति – “खम्मा रे खम्मा घणी रे खम्मा…” पर थिरके भक्त।

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया
गडावदिया बालाजी धाम के परम उपासक एवं पीठाधीश्वर श्रीधर बैरागी जी का जन्मोत्सव इस बार 24 अक्टूबर को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मूल जन्मदिन 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व के कारण अनुयायी उपस्थित नहीं हो पाए थे, इसलिए भक्तों के विशेष आग्रह पर यह आयोजन चार दिन बाद किया गया।

सबसे पहले श्रीधर बैरागी बामनिया पेटलावद रोड स्थित मारुति नंदन गौशाला में माताराम के साथ पहुंचे।गायों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवा सामग्री के साथ गौ सेवा की। एक्सीडेंट से पहुंचे एक बेल की कई हड्डियां टूटी हुई दिखी। ओर उस बेल की गोशाला में कर्मचारियों के द्वारा उसकी जो सेवा हो रही थी। बेल को जो खड़े होने मे पुरा असमर्थ उसे (काऊ लिप्ट मशीन) से खड़ा कर बेहतरीन सेवाएं दी जा रही है।देख बहुत प्रसन्न हुए। और अन्य गायो को देख खुशनुमा अंदाज में बोले यहां की गया बहुत हष्ट पुष्ट हे, यहां के सेवाकर्मियों से लेकर मारुति नंदन गौशाला की पूरी टीम को हृदय से पुर्ण विधिवत सेवा कार्य के लिए धन्यवाद देता हूं। इसी कड़ी में बनी श्री कामधेनु गोशाला, भोपावर गौशाला, मैं पहुंच कर को सेवा की।
तत्पश्चाप आयोजन के मुताबिक पेटलावद के एक निजी स्थल पर पहुंचते। जहां श्रीधर बैरागी का अनुयाई द्वारा आगमन पर पुष्प वर्षा कर पुष्पमाला पहानाते हुए स्वागत किया। आतिशबाजी के साथ बालाजी धाम के जयकारे लगाते हुए जोरदार अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में आतिशबाजी, भजन संध्या और प्रसादी का आयोजन हुआ। हर चेहरे पर श्रद्धा, उल्लास और अपनापन झलकता दिखाई दिया।
यह जन्मोत्सव न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि भक्ति, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम बन गया।
कार्यक्रम के पश्चात सारंगी के भक्तों के द्वारा बालाजी जी की तस्वीर भेट की गई
इस आयोजन में सारंगी भक्तों द्वारा बनाई गई बालाजी जी की तस्वीर सभी भक्तों को भेट की।




