Uncategorized

नव दुर्गा गरबा महोत्सव समिति के तत्वदान में भक्तों की भीड़, रात को गरबा-डांडिया की धूम……….महाकाली एवं शिव तांडव गरबा पांडाल में आकर्षण का केंद्र रहा।

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दैवीय मंदिरों में पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान जारी हैं। शाम होते ही भक्त पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। नवरात्र के अनुष्ठानों का गुरुवार दिन श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत रहा। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और पूजन के बीच भक्तों की भीड़ लगातार उमड़ती दिखाई दी।

गरबा पंडालों में रौनक

रात के समय गरबा पंडाल आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठते हैं। जैसे ही शाम ढलती है, डांडिया और गरबे की धुनें पूरे माहौल को भक्तिमय और उल्लास से सराबोर कर देती हैं। देर रात तक युवक और युवतियां गुजराती गरबा की पारंपरिक धुनों पर थिरकते नजर आते हैं। कहीं म्यूजिकल टीम की प्रस्तुति तो कहीं डीजे की धुनें माहौल में अलग ही जोश भर रही हैं।

विशेष आयोजन कल शाम को इंदौर के कलाकारों द्वारा महाकाली एवं शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसे देखने के लिए हजारों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई

गांव के झाबुआ चौराहे के पानी की टंकी परिसर में स्थापित गरबा पंडाल उत्सव का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। नव दुर्गा उत्सव समिति की ओर से आगामी दिनों में विशेष गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल होंगे। , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बच्चों और युवाओं में उत्साह

गरबा उत्सव केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके में नवरात्रि का उल्लास चरम पर है। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का यह संगम गांव के सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!