सांदीपनि विद्यालय खवासा में 128 बच्चों को मिली साइकिल,,,मेधावी छात्र आशीष को मिली स्कूटी,,बच्चों के चेहरे खिले..!

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार
सांदीपनि विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष मायादेवी प्रेमसिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष किरण देवदा तथा ग्राम पंचायत की सरपंच गंगाबाई खराड़ी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र आशीष दोलसिंह मैड़ा को स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत 128 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं।

इस अवसर पर कलसिंह भाभर ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय कर मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्राचार्य योगेश मोदी ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन शिक्षक राजेंद्र पटेल द्वारा किया गया। संचालन का दायित्व मनीष चौहान ने निभाया।




