खवासा

एबीवीपी खवासा नगर की नई कार्यकारिणी घोषित,,,नगर अध्यक्ष बने शिक्षक विकास भगत,,,नगर मंत्री बनीं रानू मालवीय,,छात्रा को सौंपी नगर की कमान…!

राष्ट्र के पुनर्ननिर्माण के इस महायज्ञ में प्रत्येक युवा की आहुति महत्वपूर्ण हैं – प्रकाश परमार…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपनी स्थापना काल के बाद कई आयाम और गतिविधियों के माध्यम से आज अपनी 60 लाख सदस्यता के साथ विश्व का सबसे बढ़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन हैं वहीं परिषद् अपने अलग अलग गतिविधियों ओर आयामों के माध्यम से युवाओं ओर शिक्षा के क्षेत्र के मध्य अपने कई कीर्तिमान रचते आया हैं और आज परिषद् अपने स्थापना काल से 76 वर्ष पूर्ण कर रहा हैं। परिषद की अपनी कार्यपद्धति हैं उसी कड़ी में कल सत्र 2025-26 खवासा नगर इकाई की नवीन कार्यकारणी घोषणा में मुख्य रूप जिला संघठन मंत्री मोहित मोरे व् विभाग संयोजक प्रकाश परमार उपस्थित हुए उन्होंने कहा परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता इस क्षेत्र का ही नहीं तो पूरे भारत देश का नेतृत्व कर्ता भी बन सकता हैं और निश्चित ही यह कार्यकारणी इस खवासा क्षेत्र के विद्यार्थियों की आवाज को ओर ताकत के साथ बुलंद करेंगी। कार्यकारणी की घोषणा भाग संयोजक निलेश कटारा ने करते हुए नगर मंत्री रानू मालवीय, नगर सह मंत्री पवन कहार व नगर अध्यक्ष शिक्षक विकास भगत को नियुक्त करते हुए छात्राओं को भी नेतृत्व देते हुए 25 कार्यकर्ताओं की घोषणा की। परिषद् ने विद्यार्थियो और छात्राओं और कई महत्वपूर्ण स्थान दिए हैं वही इस बार परिषद् ने छात्रा को खवासा नगर की कमान सोंपी हैं यह केवल खवासा नगर ही नहीं अपितु पुरे जिले भर में एक बड़े निर्यण के रूप में साबित हुआ हैं! कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए नगर मंत्री रानू मालवीय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!