श्रीकृष्ण भक्त को आसमां निगल गया,,,या जमीन खा गई,,,कनक पाटीदार की गुमशुदगी को आज 12 दिन बीत गए,,,6 वर्षीय बालक की पुकार मम्मी कब आयेगी…!

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया से कुछ दूरी पर ग्राम अमरगढ़ से 2 जुलाई से लापता कनक पाटीदार का आज तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पीयर और ससुराल दोनों पक्ष के लोग कनक पाटीदार को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कनक पाटीदार के कई महीनो के कॉल डिटेल (नंबरों)की जांच की जा रही है। परंतु कोई भी सस्पेक्ट क्लू हाथ नहीं लग रहा है। जिससे जांच की दिशा को आगे बढ़ाया जा सके। फिलहाल दोनों पक्षों के परिजनों का मनोबल पूरी तरीके से अब टूट चुका है। कनक पाटीदार के पति चेतन पाटीदार ने बताया। जब भी मैं घर जाता हूं 6 वर्षीय बालक यही पूछता है पापा मम्मी कब आएगी। उस समय मेरे पास खामोशी के अलावा कोई जवाब नहीं रहता।
चेतन ने बताया कनक श्री कृष्ण की भक्त है। जीन गुरु जी के प्रवचन सुनती थी। हम वहां भी जाकर आए हैं। हम उसके गुमशुदगी के पोस्टर वृंदावन में भी लगा के आये। यह भी कहा जैसे जाते समय वीडियो बनाया था। वेसै अब भी सही सलामत का एक वीडियो कहीं से भी बनाकर भेज दो।