
#Jhabuahulchul
झाबुआ@जितेंद्र बैरागी ✍🏻
ग्राम भामल में आज मरीजों की संख्या डॉक्टर से मिलीं जानकारी अनुसार 225 हो चुकी है। और मरीज गंभीर स्थिति में नहीं आ रहे हैं। कुल मिलाकर प्रशासन के अनुसार पूरी स्थिति अब कंट्रोल में है। जिस पानी से बीमार होने की खबर प्रशासन को मिली थी। उसकी जांच रिपोर्ट भी नॉर्मल है।
परंतु आज भी ग्रामीणों का आरोप है। 3 दिन से किसी कारण पानी सप्लाई बंद था। जब पानी सप्लाई चालू हुआ। जिस वार्ड में पानी गया उसे वार्ड के लोग पहले अचानक बीमार पड़ गए। जैसे ही पानी से बीमार होने की खबर फैली। जिम्मेदारों ने उस कुएं का पानी पूरा तोड़ (खाली) कर दिया था। उसके पश्चात होल मोटर से पानी कुएं में फिर भर दिया गया। और जांचकर्ता अधिकारी इस नए पानी का सैंपल ले गए। जोकी नॉर्मल निकला। लोगों ने कहा जो पानी उसी दिन का सप्लाई हुआ था। वह आज भी हमारे पास बोतल में बंद है। परंतु कई बार कहने के बाद भी जांच करता ने उस पानी को शामिल जांच में नहीं किया।
वहीं लोगों ने खवासा मे आए एक बड़े अफसर पर। अभद्रता का आरोप लगाते हुए राकेश राठौर और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सहाब ने कहा बुड्ढे हैं, मरने की उम्र में सरकार को बदनाम कर के पैसे लेने के लिए आ रहे हैं।