खवासा
चार धाम से लौटे तीर्थ यात्रियों का ग्रामीणों ने किया स्वागत..!

#Jhabuahulchul
खवासा डेस्क। ग्राम सागवा से तीर्थ यात्रियों का जत्था चार धाम की यात्रा के लिए गए हुआ था। जो करीब 60 दिन की यात्रा सफलतापूर्वक कर गांव में पहुंच गए। जहां तीर्थ यात्रियों के लौटने पर उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सामाजिक लोगों व परिजन ने ढोल नगाड़ों के साथ गांव में प्रवेश कराया। महिलाओं ने भजन गाए। दोपहर बाद तीर्थ यात्रियों ने नगर के सभी मंदिरों तक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर श्रीफल भेंट किया। यात्रा के दौरान उन्होंने तिरुपति बालाजी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ सहित धार्मिक यात्रा की, जहां उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।