झाबुआ

सेना पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस आक्रोशित जिला कांग्रेस ने जलाया उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला,,,इस्तीफे की मांग..!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश फूट पड़ा है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय बाजार चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए मंत्री देवड़ा का पुतला दहन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक हालिया कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना और सैनिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में समर्पित बताया, जो न केवल सेना के सम्मान के खिलाफ है बल्कि पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने ‘सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए और देवड़ा के बयान को देश की सुरक्षा और गरिमा पर सीधा हमला बताया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेतृत्व जल्द ही देवड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस बीच, कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने भी इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है और देवड़ा से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!