
#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा मंगलवार को घोषित 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में खवासा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नगर में सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शानदार सफलता अर्जित की और नगर में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिसमें नगर में प्रथम स्थान कक्षा 12 वीं का छात्र शिवम् जयंतीलाल चौहान एवं कक्षा 10 वीं की छात्रा कुमारी मीनाक्षी बलसिग डामोर ने नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं नगर में दूसरे स्थान पर कक्षा 12 वीं में सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी माही अर्जुन पाटीदार एवं माही विजय पाटीदार और कक्षा 10 वीं में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा डॉली मुकेश पवार ने नगर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सत्य साईं कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन….
12 वीं में वाणिज्य संकाय के छात्र शिवम् जयंतीलाल चौहान ने 500 में से 428 (85.6%) अंक प्राप्त कर नगर एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान बायो संकाय में माही अर्जुन पाटीदार ने 500 में से 426 (85.2%) अंक प्राप्त कर नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान गणित संकाय में माही विजय पाटीदार ने 426 (85.2%) अंक प्राप्त नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
10 वीं में मीनाक्षी बलसिंग डामोर ने 500 में से 472 (94.4%) अंक अर्जित कर नगर एवं संस्था में पहला स्थान प्राप्त किया। संस्था में दूसरे स्थान पर मुस्कान भूरेसिंग अड़ ने (466 अंक, 92%) और संस्था में तीसरे स्थान पर मुस्कान दीपक पाटीदार ने (451 अंक, 90.2%) अंक प्राप्त किए।
न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल का 100% परीक्षा परिणाम
न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल का भी परिणाम 100% रहा। 12 वीं में अदिति बैरागी ने बायोलॉजी में 81% अंक के साथ संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि संस्था में दूसरा स्थान दुर्गा मुनिया ने 58% अंक प्राप्त किए। 10 वीं में ऋषिका चौहान ने (82.2%) अंक के साथ संस्था में प्रथम और लक्की टाक ने (80.2%) प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहा ।
संत तेरेसा स्कूल का 95% परीक्षा परिणाम
संत तेरेसा स्कूल का 10 वीं हाईस्कूल परिणाम 95% रहा। कुल 23 विद्यार्थियों में से 17 प्रथम श्रेणी और 5 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संस्था की छात्रा करुणा चोपड़ा ने सर्वाधिक 90.4% अंक प्राप्त किए।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
12 वीं का परीक्षा परिणाम 96.15% रहा। वर्षा सुरेश प्रजापति ने 391 अंक (78.2%) के साथ संस्था में प्रथम और सोना धरमसिंह गामड़ ने 375 अंक (75%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 10 वीं का परिणाम 100% रहा। जिसमें डॉली मुकेश पवार ने 470 अंक (94%) लाकर संस्था में प्रथम एवं नगर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। और पुष्पा प्रभु कटारा ने 427 अंक (85.4%) प्राप्त कर संस्था में दूसरा स्थान रहा।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
12 वीं में परीक्षा परिणाम 91.66% रहा। आशीष रमेश मैड़ा ने 381 अंक (76.2%) के साथ संस्था में प्रथम और पूंजालाल मोहन भाभर ने 365 अंक (73%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 10 वीं में मनीष टीकम डोडियार ने 402 अंक (80.4%) प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान और रणछोड़ प्रेमसिंह गामड़ ने 390 अंक (78%) प्राप्त कर संस्था में दूसरा स्थान रहा।