
#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
संस्था प्रबंधक विजेंद्र उपाध्याय को सेवा निवृत होने पर संस्था के स्टाफ ने प्रशंसा पत्र एवं हार फूल पहनाकर सम्मान समारोह में विदाई दी बरवेट के वरिष्ठ नागरिकों राजनीतिक दलों ने भी उपाध्याय को विदाई दी। संस्था प्रबंधक विजेंद्र उपाध्याय ने ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करके संस्था में 38 वर्ष पूर्ण किए बरवेट में दिनांक 1,8, 1987 से 31,3 ,2025 का कार्यकाल रहा उपाध्याय ने सेल्समैन के पद से शुरुआत की वसूली सहायक भी रहे। सहज, ईमानदारी से अपनी कार्य शैली में समय के पूर्ण तरह से पाबंद थे अंत में संस्था प्रबंधक के पद पर रहकर सेवा निवृत्त हुए।
ऐसे सेवा भावी का बरबेट संस्था पर विदाई समारोह का आयोजन रखा गया संस्था के प्रबंधक अनु गामड़ एवं संस्था के स्टाफ द्वारा हार फूल, साल, श्रीफल से स्वागत किया गया गामड़ ने उनके सेवाकाल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। स्वागत एवं विदाई समारोह के बाद उपाध्याय को उनके गृह निवास सारंगी पर पहुंचाया गया।
इस अवसर पर किसान नेता पुरुषोत्तम पाटीदार, पूर्व संस्था अध्यक्ष नानकु भाई, अनिरुद्ध सिंह राठौर पूर्व उपाध्यक्ष, कालूराम पाटीदार , राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, भेरूलाल पटेल , नंदराम पटेल पूर्व अध्यक्ष, नंदराम पटेल संस्था प्रबंधक अनु गामड़, हरि सिंह हाडा, अशोक वरधाना , बंटी लाल सिंगाड़, नाथु सोलंकी, राजेंद्र सिंह राजपूत, सुखराम डामर ,पत्रकार जगदीश प्रजापत, संजय उपाध्याय ,गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं उपाध्याय परिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रजापत द्वारा किया गया एवं आभार पुरुषोत्तम पाटीदार द्वारा माना गया।