मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मेघनगर से 33 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना होंगे…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना मध्य प्रदेश शासन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय ने भोपाल के तहत नगर परिषद मेघनगर, जिला झाबुआ में तैंतीस तीरथ यात्रियों का चयन हुआ था, जिसके तहत आज नगरपरिषद कार्यालय मेघनगर में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार पार्षद संतोष परमार विक्की बना नवागत सीएमओ लालसिंह राठौर की उपस्थिति में सभी तीर्थयात्रियों को हार पहनाकर स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार ने तीरथ, यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा ये मध्य प्रदेश शासन की बुजुर्गों के लिए एक बेहतरीन योजना है किसी कारणवश परिवार के लोग यात्रा नहीं करा सकते हैं, उसकी जवाबदारी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने ली है यात्रियों की सभी सुविधा को ध्यान रखते हुए आप सबको हरिद्वार ऋषिकेश घूमने के लिए लोकल गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है तथा यात्रियों का खाना नाश्ता आदि व्यवस्थाभी सरकार द्वारा की गई है आप सब इस यात्रा का लाभ उठाएं तथा मध्यप्रदेश शासन के लिए मुख्यमंत्री के लिए अपने नगर मेघनगर के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें कि यह योजना लगातार चलती रहे नवागत सीएमओ लालसिंह राठौर ने सभी तिरथ यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा सभी यात्री यात्रा में प्रशासन द्वारा बनाए हुए नियमों का अच्छे से पालन करें यात्रा करने वाले सभी तीर्थयात्रियों को नगर परिषद मेघनगर की तरफ से शुभकामनाएं प्रदान की गई। सभी तीर्थ यात्रियों को नगरपरिषद मेघनगर द्वारा शुक्रवार 26/06/2026 सुबह छः बजे मेघनगर स्टेशन से
विशेष ट्रेन द्वारा हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना किया जाएगा।




