सारंगी में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया…

सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी के भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुरेश परिहार को पुष्पमाला पहनाकर तथा केक कटवाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुर्जर, मंडल महामंत्री रामचन्द्र भुरिया, सारंगी सरपंच फुन्दी बाई मेड़ा, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, बोडायता उप सरपंच सुरजी बा पगगी, बाछिखेडा़ उप सरपंच राजकुमार पालिवाल, जनपद सदस्य नरसिग चौहान, मोहनपुरा सरपंच नाथु भाई भुरिया, युवा मोर्चा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह चंद्रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता परमानंद पाटीदार, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक जयराज भट्ट तथा आईटी सेल प्रभारी दीपक पाटीदार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह राठौर, संजय उपाध्याय, प्रेमदास बैरागी, अर्जुन डामर, दिनेश मुणिया, जितेंद्र कटारा, दशरथ देवदा, मांगीलाल गरवाल, मडु भाई भुरिया सहित मंडल के समस्त वरिष्ठ व श्रेष्ठ पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से सुरेश परिहार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और संगठन क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।




