बामनिया
बामनिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष पिता पारस वसुनिया, निवासी धुमड़िया के रूप में हुई है।
घटना के बाद शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर बामनिया पुलिस चौकी लाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



