Uncategorized

राजस्थान की युवती ने कुकड़ीपाड़ा के युवक संग कोर्ट मैरिज रचाई….

राजस्थान की एक युवती ने अपने माता-पिता द्वारा लगातार मारपीट और विरोध किए जाने से परेशान होकर मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कुकड़ीपाड़ा निवासी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवती का आरोप है कि शादी की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने अपनी मर्जी से मध्यप्रदेश पहुंचकर कुकड़ीपाड़ा निवासी युवक के साथ विधिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में विवाह कर लिया।

दोनों बालिग बताए जा रहे हैं और अपनी इच्छा से साथ रहने का निर्णय लिया है। शादी के बाद दंपति ने अपनी सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगाई है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!