खवासा
जिंदगी की दो बूंद: खवासा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक….!

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खवासा में जिंदगी की दो बूंद अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई।
अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




