बामनिया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा आयशर ट्रक, सड़क पर बिखरे आम लोगों ने मचा दी लूट…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे पर रविवार को आम से भरा एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा आम सड़क पर बिखर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिखरे आम को लोगों ने उठाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते आम लूटने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में बड़ी मात्रा में आम लोग अपने साथ ले गए।

हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। एक्सप्रेसवे पर तैनात एंबुलेंस की सहायता से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर मार्ग को सामान्य कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!