योग से निरोगी जीवन का संदेश, खवासा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस..

खवासा डेस्क। आज दिनांक 21 जून 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय खवासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया।

योगासन का प्रशिक्षण प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद पाटीदार द्वारा कराया गया। इस दौरान मोहन कटारा एवं सोमला सर ने सहयोग प्रदान किया। योग कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष माया देवी जाट, मंडल अध्यक्ष देवी सिंह देवदा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजपत सर, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य योगेश मोदी सहित संकुल स्टाफ, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा के शिक्षकगण, पी.के. सोनी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया और “करें योग, रहें निरोग” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।



