सारंगी में मंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,योग स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का आधार है..

सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी में आज 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ के अगुवाई में मंडी परिसर सारंगी में योग दिवस रखा गया।
योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत,महामंत्री पवन गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार फुन्दि बाई मैडा, युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह चंद्रावत,हैमेन्द्र सिंह राठौर, सोसल मीडिया सह संयोजक जयराज भट्ट,दिपक पाटीदार बोडायता, हर्षवर्धन सिंह राठौर, देविसिग निनामा, अर्जुन डामर विकास,दशरथ देवदा, जितेंद्र वर्मा, मडिया मिस्त्री,अनिल डामर आदि भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ ओर सक्रिय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता ने सहभागिता की।
योग स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में अनुशासन एवं संतुलन का विकास होता है।




