खवासा

सादेड़ा गांव में युवती ने की आत्महत्या,,,परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा चौकी अंतर्गत सादेड़ा गांव में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मुन्नी पिता कमलेश गणावा निवासी सादेड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खवासा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हालांकि, मुन्नी ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!