चार धाम बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर खुशी-खुशी शह कुशल तीर्थ यात्री पहुंचे अपने घर…नगर पहुंचने पर सभी तीर्थ यात्रियों का नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत.।

सारंगी@संजय उपाध्याय
सारंगी नगर आसपास के गांव से बस द्वारा 50 तीर्थ यात्रियों का जत्था चार धाम यात्रा के लिए दो अप्रैल को रवाना हुए थे यात्रा संयोजक सोहनलाल लखारा ने संवाददाता से चर्चा में बताया हमारी यात्रा उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद शुरू हुई सभी यात्री दो माह में यमुनोत्री ,गंगोत्री केदारनाथ, बदरी विशाल , हरिद्वार ,ऋषिकेश ,नेपाल काठमांडू , सौराष्ट्र, सोमनाथ , मल्लिकार्जुन, परलाएंयम ,डाकिनीनियम भीमशंकरम , सेतुबंधे रामेश्वरम बारह ज्योतिर्लिंग के साथ ही जगन्नाथ पुरी , नेमीशरणम , ओंकारेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकुशल सारंगी पहुंचे सारंगी पहुंचने पर नगर वासियों एवं परिवार के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर हार पहना कर स्वागत किया सभी तीर्थ यात्रियों का नगर में जुलूस निकाला गया पंथवारी लकड़ी पूजन के बाद सामूहिक नगर भोज का आयोजन किया गया नगर भोज में नगर के सभी लोगों ने पहुंचकर तीर्थ यात्रियों को शुभ यात्रा की।बधाई एवं शुभकामनाएं दी



