हनुमान चालीसा के पाठ संग वानर देव को दी अंतिम विदाई,,,जागरूक युवाओं ने निभाया मानवता का धर्म..!

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
नगर में आज एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहां हनुमान जी महाराज के स्वरूप माने जाने वाले एक वानर की विद्युत डीपी से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर के जागरूक युवा एकत्रित हुए और मानवता व श्रद्धा का परिचय देते हुए वानर देव का हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
युवाओं द्वारा बाजना मार्ग स्थित मुक्तिधाम पर पूरे श्रद्धा भाव से अंतिम विदाई दी। इस दौरान “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
स्थानीय युवाओं ने बताया कि सनातन संस्कृति में वानरों को भगवान हनुमान का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना हमारा कर्तव्य है। युवाओं की इस पहल की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे मानवता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता का सुंदर उदाहरण बताया।
मुक्तिधाम में उपस्थित लोगों ने वानर देव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।



