
#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर रेस्ट हाउस के समीप माही नदी पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 8 लेन से गुजर रहे एक महिला और पुरुष को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रतलाम अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान रामप्रसाद पिता शांतू निनामा निवासी तलवाड़ा के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही खवासा प्रभारी नरेश निनामा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।




