
#Jhabuahulchul
झाबुआ@आयुष पाटीदार
दिनांक 24 मई को सुबह करीब 11:00 बजे डायल 112 (FRV) को एक आपातकालीन सूचना (इवेंट) प्राप्त हुई कि ग्राम रूपापाड़ा में एक युवक जियो (Jio) के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है। युवक लगातार चिल्लाकर धमकी दे रहा था कि “मेरी प्रेमिका को यहाँ लेकर आओ, नहीं तो मैं टॉवर से कूदकर जान दे दूँगा।”

पुलिस की त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई:
मामले की संवेदनशीलता और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नजदीकी डायल 112 (FRV 09), थाना रायपुरिया और चौकी सारंगी की संयुक्त पुलिस टीम तुरंत बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुँची।
युवक काफी ऊंचाई पर था और बेहद आक्रोशित था। पुलिस कर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले युवक को बातों में उलझाए रखा और उसका ध्यान भटकाया। पुलिस टीम द्वारा दी गई समझाइश व काउंसलिंग के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के कारण युवक सुरक्षित रूप से टॉवर से नीचे उतर आया।
स्थानीय नागरिकों ने की सराहना:
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में टीम के आरक्षक 646 जितेंद्र गोयल और पायलेट सुनील बोरिया का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा।
संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की उपस्थित जनसमुदाय और स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस थोड़ी सी भी देरी करती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।




