पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का तृतीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
आज मेघनगर थांदला रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर महादेव का तृतीय वर्ष प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा मंदिर के पंडित जी श्री कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल पशुपतिनाथ महादेव का फलों के रस से अभिषेक कर भोलेनाथ का श्रृंगार किया जाएगा दोपहर 12:00 बजे महा आरती का आयोजन होगा उसके पश्चात महाप्रसादी भंडारे का वितरण किया जाएगा मंदिर समिति के सदस्य राजेश रिंकू जैन पप्पू कोली अरविंद पासवान प्रताप नायक जयप्रकाश पांचाल भूरु नायक मिथिलेश वर्मा प्रतीक चौहान विनोद कोली प्रतीक प्रजापत पंकज कोली राजेश पांचाल महेश जोशी गोलू पांचाल अंशुल पांचाल उमेश पांचाल पिंटू पांचाल अजय पांचाल मोनू प्रजापत ने धर्म प्रेमी जनता से अपील कर सभी को धर्म का लाभ लेने का आग्रह किया रात्रि को भजन गायक महेश कसेरा द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।




