मेघनगर

विसर्जन हेतु पूजन सामग्री के लिए मंदिरों में की व्यवस्था..

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

रोटरी क्लब अपना-मेघनगर हर क्षेत्र में कार्य करने में अग्रणी है। गुरुवार को रोटरी क्लब अपना-मेघनगर द्वारा एक अनूठी पहल आरंभ की गई है। नगर के महत्वपूर्ण मंदिरों में 50 लीटर की क्षमता वाले ड्रम रखे गए हैं। इन ड्रमों में आस-पास के निवासी तथा मंदिरों में पूजा के फूल तथा विसर्जन करने योग्य सामग्री एकत्रित की जाएगी। ऐसा करने से लोगों को पूजा की सामग्री को विसर्जित करने हेतु नदी अथवा तालाब पर नहीं जाना पड़ेगा। उक्त सामग्री नदी अथवा तालाब में डालने से पानी प्रदूषित होता है। हमारी इस पहल से न केवल पानी को प्रदूषित होने से बचेगा वरन ऐसी सामग्री का अपमान भी नहीं होगा और इस सामग्री से ऑर्गेनिक खाद बनाकर उसका प्रयोग फसलों, विशेषकर सब्जियों /अनाज की पैदावार को रासायनिक खाद से मुक्ति मिल पाएगी। इसी सोच को लेकर क्लब के अध्यक्ष गोविंदसिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रारंभिक रूप से रोटरी क्लब अपना-मेघनगर द्वारा चार प्रमुख मंदिरों का चयन किया गया है जहां यह योजना आरंभ की है। 1. गणेश मंदिर। 2. कुंदकेश्वर महादेव मंदिर। 3. सांई मंदिर। 4. मेघेश्वर महादेव मंदिर ( बड़ा शंकर मंदिर) यह गुरुवार प्रातः 10 बजे से आरंभ किया गया है। इन ड्रमों में एकत्रित हुई सामग्री को विसर्जित करने का उत्तरदायित्व भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कृषि विशेषज्ञ श्री गजानंद मेडतवाल ने लिया है। वे अपने स्वयं के व्यय से एकत्रित कर इससे ऑर्गेनिक खाद बनाएंगे। इस प्रकार समस्त श्रद्धालुओं को विसर्जन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और पानी भी प्रदूषित होने से बचेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!