पेटलावद

जिला परियोजना अधिकारी एवं बीआरसी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश….

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। कलेक्टर महोदय श्री योगेश तुकाराम भरसठ के निर्देशानुसार जिला परियोजना अधिकारी श्री आर. एस. सिंगार एवं खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी द्वारा आज विकासखंड पेटलावद के बामनिया एवं पेटलावद संकुल की शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

मुख्य बिंदु:

1. शौचालय निर्माण: नवीन बालिका शौचालयों की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। संस्था प्रमुखों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने तथा क्यूरिंग पानी से अच्छे से करने के निर्देश दिए गए। दरवाजे एवं नल फिटिंग का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

2. जल निकासी: ग्राम मातापाड़ा में सड़क निर्माण के कारण वर्षा का पानी स्कूल परिसर में भरने की आशंका को देखते हुए, वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे बच्चों को असुविधा न हो।

3. भवन मरम्मत: प्राथमिक विद्यालय भैंसगुवाडा का भवन जर्जर अवस्था में पाया गया। भवन की तत्काल मरम्मत हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित जनशिक्षक, संस्था प्रभारी एवं पालकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!