रायपुरिया

छात्र-छात्राओं को दी जा रही ऑन-जॉब ट्रेनिंग….

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य कल्पना वर्मा के निर्देशन प्रशिक्षण भरत मैडा कृषि में मुन्ना सिंह मैडा इलेक्ट्रॉनिक पर व्यावसायिक ट्रेड के विद्यार्थी इन दिनों तकनीकी कौशल सीखने में व्यस्त हैं। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 30 मई तक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, रायपुरिया में एक विशेष ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे एचटीएमएल और पाइथन का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को

भविष्य में आईटी क्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में व्यावसायिक शिक्षा के और व्यावसायिक प्रशिक्षक भरत मैडा का विशेष और सराहनीय योगदान रहा है। बताया गया कि एचटीएमएल और पायथन जैसी भाषाएं आज के डिजिटल युग की रीढ़ हैं। जहाँ एचटीएमएल वेब डिजाइनिंग की नींव है, वहीं पायथन डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!