मेघनगर

फुटतालाब सनातन महाकुंभ का हुआ ऐतिहासिक समापन दूर-दूर से पहुँचे हजारो लोग श्री जैन ने माना आभार….पप्पू भैया मित्र मंडल ने किया सम्मान….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर 10 मई से पँडित कमल किशोर नागर के श्रीमुख से प्रारंभ हुए श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का 16 मई को सनातन महाकुंभ के रूप में ऎतिहासिक और भावनात्मक विश्राम हो गया l पिछले 7 दिनों में भीषण गर्मी के बावजूद सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु सुदूर अंचलों से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फुटतालाब पहुँचे यहाँ पहुंचकर लोगों ने जहां हनुमान जी के दर्शन कर श्रद्धा से उनको शीश नवाया वही प्रसिद्ध संत और मालवा की माटी के सपूत पंडित कमल किशोर नागर जी को सुनने के लिए एकाग्रता और अनुशासन के साथ भारत की सनातन संस्कृति के अटूट और धार्मिक रेखांकन को प्रस्तुत किया…. आयोजन में मध्य प्रदेश के झाबुआ रतलाम उज्जैन बडवानी और धार जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले आलीराजपुर गुजरात और राजस्थान से भी लोग पँडित श्रीनागर को सुनने के लिए पहुँचे l आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य और प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन द्वारा श्रद्धालुओं को कथा श्रवण स्थल तक पहुंचाने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्थाएं की थी वहीं कथा सुनने में लोगों को सुगमता हो इसके लिए शीतल जल और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया था l पंडित कमल किशोर नागर जी द्वारा गाए गए भजनों पर लोग सुध बुध खोकर भक्ति रस में नृत्य करते हुए दिखाई दिए वहीं जिले के सरपंचों और पंचों के साथ-साथ जिले के लगभग सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साह भी इस कथा में दिखाई दिया l इसके अतिरिक्त जिले के सांस्कृतिक धार्मिक और खेल से जुड़े संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिदिन कथा में पहुँचकर कथा सुनी और श्री जैन का सम्मान कर इस बात का प्रमाण दिया की मौसम चाहे कैसा भी हो फुटतालाब का आयोजन उनके हृदय में बसता है और उसको देखने सुनने के लिए लोग पूरे वर्ष आतुर रहते है l मंदिर के बहन से श्री दिलीप दास जी महाराज श्री रामदास जी त्यागी टाट वाले बाबा और आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन जैकी जैन श्रीमती सीमा सुरेश जैन श्रीमती नीता राजेश जैन पूजा जैन अंतिम बाला जैन पूर्वा जैन हार्दिक कोठारी हितेश चोरडिया अर्चित जैन ने प्रतिदिन यहां पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ-साथ संत पंडित श्री कमल किशोर नागर जी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया श्री जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित कमल किशोर नागर जी जैसे बड़े संत ने फुटतालाब में अपनी कथा के लिए समय दिया इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं वहीं उन्होंने दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के समक्ष नतमस्तक होते हुए इस बात को विशेष जोर देकर कहा कि फुटतालाब के प्रति लोगों का प्रेम और अगाध आस्था लगातार बढ़ती ही जा रही है इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और अपनी अनुशासित उपस्थित दी इसके लिए मैं आयोजन समिति की ओर से सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कथा के विश्राम दिवस पर पंडित कमल किशोर नागर जी ने भी उपस्थित जनसमूह से अपने जीवन में कथा के विचारों को उतारने का आग्रह किया उन्होंने कहा की श्रीमद् भागवत कथा लोगों को जीवन जीने का आचरण सिखाती है मातापिता और पुत्र के रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक रिश्ते और धर्म कर्म के कामों में लगे रहने के लिए मनुष्य को प्रेरित करती है मैं उम्मीद करता हूँ कि इस कथा के बाद लोग अपने जीवन में कथा में व्यक्त किए गए विचारों को और प्रवचनों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को सफल बनाएंगे…. पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में धर्म की अलख जगा कर सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने वाले क्षेत्र के प्रमुख आधार स्तंभ और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन का पप्पू भैया मित्र ने मंडल अभिनंदन और स्वागत किया l इस अवसर पर पप्पू भैया मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य हरिराम गिरधानी आनंदीलाल पडियार देवेंद्र जैन दिनेश बैरागी और बहादुर हाडा ने प्रतीक चिन्ह देकर श्री जैन को सम्मानित किया पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्यों ने चर्चा के दौरान बताया कि मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर को आस्था का केंद्र बनाने और यहां पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों को करवाने के लिए श्री जैन और उनके परिवार की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!