रायपुरिया की बेटी प्रियांशी मुथा ने वाणिज्य संकाय में किया स्कूल टॉप, CBSE 12वीं में प्राप्त किए 91.2% अंक…

रायपुरिया@राजेश राठौड़
रायपुरिया निवासी प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशी मुथा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में वाणिज्य संकाय से 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर Progressive Academy Petlawad में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी, श्री मुकेश मुथा की सुपुत्री हैं।
विद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में प्रियांशी ने पूरे स्कूल में सर्वोच्च अंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं पूरे रायपुरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रा की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विद्यालय परिवार ने बताया कि प्रियांशी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्र के नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने भी प्रियांशी मुथा और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है




