थांदला

खाद , बीज , दवाई विक्रेता संघ थांदला द्वारा दिया एसडीएम व तहसीलदार को दिया 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन…

थांदला@उमेश पाटीदार 

आल इंडिया संघ के अध्यक्ष श्री मनमोहन जी कलंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि आदान व्यापार मे दिन – प्रतिदिन , नए नए कानुन लाकर खाद – बीज- दवाई के व्यापार को चौपट किया जा रहा है , इसके विरोध स्वरूप दि. 27-4-2026 को करीबन पुरे देश मे एक दिन की सांकेतिक हडताल की घोषणा की गई | उसी तारतम्य मे मध्यप्रदेश संघ के अध्यक्ष श्री मानसिंह जी राजपुत तथा आल इंडिया संघ के प्रवक्ता श्री संजय जी रघुवंशी द्वारा भी अपना समर्थन देते हुए सभी जिला एवं तहसील स्तर के संगठनो को सांकेतिक हडताल को सफल बनाने की अपील की गई ,

केन्द्रीय तथा प्रादेशिक संगठन के आव्हान स्वरूप झाबुआ जिले के खाद – बीज – दवाई विक्रेता संघ व्दारा अपने सभी सदस्यो से निवेदन कर अपना व्यवसाय बंद रख कर , थांदला स्थानीय व्यापारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री भास्कर गाचले एवं तहसीलदार महोदय श्री सुखदेव सिंह डावर थान्दला के समक्ष 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा , जिसमें निलेश बरमेचा , आशीष वोहरा , सारांश पिचा , आशुतोष राठौड़ , राजमल चोपड़ा , अमित सालगिया , जयश पाटीदार , सेफी बोहरा , हेमंत जैन , बलराम चौहान , राजू राठौड़ , प्रतीक पावेचा , आनंद जैन , जयेंद्र आचार्य , विनीत राजावत , भगत सिंह आदि विक्रेतागण की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपकर निवेदन किया कि अत्यधिक सरकारी हस्तक्षेप के कारण खाद – बीज – दवाई का व्यवसाय चौपट होने की स्थिति मे आ गया है , हमारी कठीनाईयो से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करवा कर व्यापारीयो को सहयोग प्रदान करें , एवं ज्ञापन को प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली भिजवाने का कष्ट करें ।

कृषि आदान विक्रेता संघ , थांदला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!