बामनिया

10वीं-12वीं की होनहार छात्राओं का सम्मान, विद्यालय का नाम किया रोशन…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बामनिया में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेधावी बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में कु. प्रीति रेशमपाल नायक ने 430/500 अंक (86%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कु. भक्ति दिनेश कौशल ने 420/500 अंक (84%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

सभी छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह ने अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा दी कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!