सर्व ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया श्री परशुराम जन्मोत्सव,,पीपलखूंटा के महंत श्री दयाराम दास जी रहे उपस्थित….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
ब्राह्मणों के आराध्य श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अनिल शर्मा ने बताया कि श्री कांटे वाले हनुमान एवं श्री परशुराम मंदिर पर भगवान का अभिषेक हवन पूजन किया गया।
जिसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित समाज जनों ने मिलजुलकर भगवान की महाआरती की। जिसके पश्चात समाज की महिला मंडल द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, विभिन्न कार्यक्रमो के पश्चात समाजजनो ने महाप्रसादी ग्रहण की।
इससे पूर्व स्थानीय श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से समाज जनों द्वारा वाहन रैली निकाली गई , रेली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री परशुराम जी मंदिर पहुंची।
कार्यक्रम के पश्चात समाज के अध्यक्ष दीप त्रिवेदी ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिला मंडल , युवा साथियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।
।
मेघनगर टी आई ने दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित मेघनगर टी आई दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में भगवान श्री परशुराम जी के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला । थाना प्रभारी ने ब्राह्मण समाज को नगर के विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने का सुझाव दिया।



