मेघनगर

श्रीमती नाथी बाई प्रजापति के निधन पर हुआ नेत्रदान…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मेघनगर स्व. मोहनलाल प्रजापति की धर्मपत्नी राजेश प्रजापति अमन कंगन स्टोर महेश प्रजापति उद्योगपति एवं रोटरी क्लब अपना के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रजापति सरकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष की मातोश्री का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। मातुश्री की निधन के पश्चात बेटो को रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री द्वारा प्रेरित करने पर उनके पुत्र राजेश महेश एवं गणेश प्रजापति की सहमति से नेत्रदान दि रोटरी क्लब के माध्यम से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करवाई गई । रविवार को नाथी बाई पति स्व.मोहनलाल प्रजापति का 75 साल की उम्र में लम्बी बिमारी के चलते निधन हो गया। रोटरी क्लब अपना द्वारा झाबुआ सीएम एच ओ को सूचना दी गई। नेत्रदान के प्रभारी डॉ दिनेश अग्रवाल एवं जितेंद्र बामनिया अपनी टीम के साथ पहुंचे और नेत्रदान कराया। रोटरी क्लब कि ओर से अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने परिवार का आभार माना और दूसरों को प्रेरणा लेने को कहा। नेत्रदान पश्चात श्रीमती प्रजापति की शव यात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई मुक्तिधाम पहुंची जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ मुखाग्नि बड़े पुत्र राजेश प्रजापति दी मुक्तिधाम पर शोक सभा हुई शोक सभा में उपस्थित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!