खवासा

खवासा शोक में डूबा: क्रिकेटर व शिक्षक संजय व्यास का सड़क हादसे में निधन…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

नगर के जाने-माने क्रिकेटर एवं शिक्षक संजय व्यास का एक सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, हर कोई स्तब्ध रह गया और शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय व्यास गुरुवार को बाइक से उज्जैन गए थे। इसी दौरान उज्जैन के तपोभूमि क्षेत्र में उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन (संभवतः ट्रैक्टर-ट्रॉली) से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका निधन हो गया।

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उनका पार्थिव शरीर खवासा लाया जाएगा। दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा नीम चौक स्थित निवास साठन से निकाली जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।

उल्लेखनीय है कि संजय व्यास न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी और समर्पित शिक्षक थे, बल्कि अपने मिलनसार, हसमुख और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के कारण सभी के प्रिय थे। वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। फेमस क्रिकेट क्लब के मुख्य आधार स्तंभ के रूप में उन्होंने अपने खेल से खवासा को जिलेभर में पहचान दिलाई।

उनके असामयिक निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। नगरवासी एवं खेल प्रेमी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!