नगर की बेटियों का दबदबा,,,12 वीं में चिंकी-दिव्या नगर में प्रथम, तो 10वीं में हिमाली नगर में प्रथम (जिले में चौथा) व यांशिका रहीं नगर में दूसरे स्थान पर…

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस बार नगर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल के बच्चों ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक हासिल कर नगर का नाम रोशन किया। कुछ छात्रों को कम अंक आने से निराशा जरूर हुई है।
नगर की बात की जाए तो कक्षा 12वीं में सत्य साईं कॉन्वेंट स्कूल से चिंकी दिनेश पाटीदार ने 89 प्रतिशत विज्ञान गणित संकाय में प्राप्त कर नगर एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान दिव्या मयंक पाटीदार ने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल कर नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं में संत टेरेसा स्कूल छात्रा हिमाली इंद्रमल चोपड़ा ने 500 में से 483 अंक लाकर 96.6 प्रतिशत के साथ जिले में चौथ एवं नगर एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं संस्था की छात्रा यांशिका कृष्ण कुमार पाटीदार ने 500 में से 478 अंक लाकर 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और विद्यालय के साथ-साथ पूरे नगर का नाम रोशन किया है।
सत्य साईं कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में संस्था की छात्रा हर्षिता राजेंद्र पाटीदार ने 500 में से 423 अंक लाकर 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान संकाय में संस्था की छात्रा कुमारी सोनाक्षी जितेंद्र पटेल ने 500 में से 440 अंक लाकर 88 प्रतिशत प्राप्त किए और दूसरे स्थान पर दिव्यम उदयराम पाटीदार ने 500 में से 430 अंक लाकर 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान गणित संकाय में नगर एवं संस्था में प्रथम स्थान छात्रा कुमारी चिंकी दिनेश पाटीदार ने 500 में से 445 अंक 89% प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं संस्था की छात्रा दिव्या मयंक पाटीदार ने 500 में से 441 अंक लाकर 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी संस्था के 10वीं के परिणाम में कशिश कालुसिंह राठौड़ ने 500 में से 444 अंक लाकर 88.8 प्रतिशत हासिल किए और दूसरे स्थान पर कृतिक विकाश पटेल ने 500 में से 442 अंक लाकर 88.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
न्यू हाइट पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। यहाँ कक्षा 12वीं का परिणाम 90 प्रतिशत रहा जिसमें छात्र लाभेश पाटीदार ने 84 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर तन्मय यादव ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं का परिणाम 94 प्रतिशत रहा जिसमें छात्र करण डामोर ने 89.62 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि द्वितीय स्थान पर नैतिक प्रजापति और रानू कटारा ने 63 प्रतिशत अंक हासिल किए।
संस्था संत टेरेसा स्कूल में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। संस्था की छात्रा हिमाली इंदरमल चोपड़ा ने 500 में से 483 अंक हासिल कर 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त जिले में चौथा एवं नगर में प्रथम एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की छात्रा यांशिका कृष्ण कुमार पाटीदार ने 500 में से 478 अंक 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 12वीं का भी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा जिसमें विज्ञान संकाय में छात्रा संस्कृति कमलेश श्रोत्रिय ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम स्थान छात्रा कुमारी दिव्या अशोक प्रजापति ने 500 में से 404 अंक लाकर 80.8 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर कुमारी मुस्कान मुकेश प्रजापति ने 500 में से 402 अंक लाकर 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं का परिणाम 98.59 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान पर कुमारी हर्षिता चंद्रशेखर परमार ने 500 में से 465 अंक लाकर 92.8 प्रतिशत प्राप्त किए।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 95.5 प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम स्थान कलसिंह तोलसिंह सिंगाड ने 500 में से 394 अंक लाकर 78.8 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर विश्वजीत करणसिंह चावडा ने 500 में से 381 अंक लाकर 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान पर अविनाश पुन्जालाल कटारा ने 500 में से 404 अंक लाकर 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और दूसरे स्थान पर सुरजीत प्रकाश डामर ने 500 में से 361 अंक लाकर 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।



