Uncategorized
बालाजी धाम गढ़वादिया के पीठाधीश्वर का सड़क दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं..

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया
रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 सुबह करीब 4 बजे वे अपने साथियों के साथ बोलेरो वाहन से रावटी से तम्बोलिया की ओर जा रहे थे।
रास्ते में रावटी- तम्बोलिया के बीच अचानक एक नीलगाय सामने आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा अन्य नुकसान भी हुआ।
उक्त घटना में श्रीधर बैरागी के साथ उनके साथी मुकेश सिगाड वाहन में मौजूद थे।



