पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में खेल रत्न सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन, जिले के अलावा पूरे मध्यप्रदेश में नगर का नाम रोशन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का हुआ बहुमान…

झकनावदा@नारायण राठौड़
08/04/2026 को नगर की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर के पूर्व खिलाड़ियों का बहुमान किया गया ।
जिले के अलावा मध्य प्रदेश में भी परचम लहराने वाले खिलाड़ी के द्वारा खेले जाने वाले खेल जैसे लेदर बाल क्रिकेट,वालीबॉल, केरम बोर्ड, कबड्डी, में अपना सर्व श्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का ढोल ढमाको के साथ विद्यालय परिसर में स्वागत अभिनंदन कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तत्पश्चात नगर के पूर्व खिलाड़ियों द्वारा मां शारदा को दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ
नगर से पधारे सभी खिलाड़ियों द्वारा विद्यालय परिवार में आई खेल खुद की नवीन सामग्री जैसे केरम बोर्ड, लेदर बाल कीट, नेट ,आदि का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।
खेलो में नगर का नाम रोशन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को साफा बांध कर गले में दुप्पटा पहनाकर खेल रत्न का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया
वालीबॉल खिलाड़ी – बाबूलाल जी व्यास,लालसिंह जी बारिया, मनोहर सिंह जी राठौर,
लेदर बाल खिलाड़ी- ठाकुर घनस्याम सिंह जी राठौर ( पूर्व मण्डी अध्यक्ष), लाल सिंह जी बारिया, ठाकुर मनोहर सिंह जी राठौर, प्रदीप जी गुर्जर, ठाकुर जगपाल सिंह जी राठौर,देवेंद्र जी वैरागी,मोहन जी सोलंकी, राधेश्याम जी देवड़ा,
केरम खिलाड़ी – नंदकिशोर जी देवड़ा,मनोज जी पालरेचा, जयंतीलाल जी कोटड़िया,
कबड्डी खिलाड़ी – हीरालाल जी चौधरी (ट्रैफिक हेड कांस्टेबल इंदौर ) नगर का नाम रोशन करने वाले दिवंगत अन्य पूर्व खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया
इस अवसर पर यह रहे उपस्थित
प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, श्री कांत यादव, नारायण दास वैरागी, हेमेंद्र कुमार जोशी,संदीप पाटीदार, दिनेश बअल,यशपाल घटिया, शत्रुघ्न मालवीय, पूजा कटारे, मोनू सोलंकी, सुरेश प्रजापत, लक्ष्मण गहलोत, लक्ष्मी चौधरी, ललिता बरफा,आरती मिस्त्री,परमिला पाटीदार, पार्वती चौहान, हर्षिता चोयल, नीलेश, भंवर सिंह,सुखराम,आदि उपस्थित रहे।




