फुटतालाब श्रीहनुमान जयंती का ऐतहासिक समापन, श्री जैन ने कहा सनातन धर्म को मजबूत बनाना ही मेरा लक्ष्य..

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
प्रदेश भर में अपनी पहचान बना चुके प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रहे श्री हनुमान जयंती का अभूतपूर्व समापन गुरुवार रात भारत के प्रसिद्ध और अत्याधिक लोकप्रिय गायक पदमश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या के साथ हुआ l पद्मा श्री सुरेश वाडेकर और उनके साथ पहुँची उनकी धर्मपत्नी पदमा वाडेकर ने अपनी भजन संध्या का प्रारंभ श्री हनुमान चालीसा के साथ किया वही भगवान राम को समर्पित उनकी भक्ति से जुड़े और उनकी कृपा को वर्णित करने वाले भजनों की प्रस्तुतियाँ भी दी उन्होंने पप्पू भैया और लोगों की माँग पर फिल्म हिना प्रेम रोग ईमानदार के साथ माचिस और सत्या फिल्म के भी गाने गाये l प्रमुख रूप से मैं देर करता नहीं देर हो जाती है और इस दिल में क्या रखा है हुस्न पहाडो का सपने में मिलती है कुडी मेरी सपने में मिलती है लगी आज सावन की फिर वो झडी है जैसे लोकप्रिय गानों को गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया उनके हर गाने की शुरुआत में और समापन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया वहीं इतने बड़े कलाकार को फुटतालाब में बुलाने के लिएँ पप्पू भैया और रिंकू भैया के साथ श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती समिति का भी आभार व्यक्त किया l पूरे दिन मंदिर में श्रीराम भक्ति में डूबे भक्तों का मंदिर में दर्शन करने के लिएँ ताँता लगा रहा l जिले के और मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित आयोजन में इस बार हजारों की संख्या में लोगों ने अलग-अलग दिनों में जहाँ धार्मिक कार्यक्रमों को निहारा वही मंदिर के दर्शन के साथ मेले में भी लोगों की भीड दिखाई दी….गोकुल शर्मा जैसे गायकों ने जहां युवाओं को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से जोड़ा वही अलग-अलग दिनों में भजन गायक आशा वैष्णव ने माँ के भजनों से श्रद्धालुओं के हृदय को आस्थाओं से भर दिया l बृज के कलाकारों ने वृंदावन की बाल कृष्ण श्रीराधेकृष्ण की नृत्य से भरी रासलीलाओं ने एवँ दिल्ली के मोंटी नटराजन और ग्रुप द्वारा श्रीराधेकृष्ण की झाँकियों की प्रस्तुतियों ने मध्य प्रदेश में फुटतालाब के नक्शे को धार्मिक परंपराओं का गहरा रंग दे दिया vhi इंडियन आईडियल से भारत भर में अपनी पहचान बना चुकी अरुणिता काँजीलाल ने सत्यम शिवम सुँदरम एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा जैसे भजन गाकर लोगो को भगवान शिव की और श्रीकृष्ण प्रेम से जोडा l समापन अवसर पर मध्य प्रदेश के समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन और मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज श्रीरामदास जी त्यागी टाट वाले बाबा के साथ जैकी जैन श्रीमती सीमा जैन श्रीमती नीता जैन अंतिम बाला श्रीमती पूजा जैन अंकित जैन बिन्नी रिनिश तानिष पूर्वा जैन अर्चित जैन जुही जैन हार्दिक कोठारी पप्पू भैया मित्र मंडल के ने सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्म प्रेमी जनता के साथ यहाँ पहुंचे कलाकारों का भी विनम्र आभार व्यक्त किया मध्य प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन कहा कि यह कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं को लगातार मजबूत करता हुआ दिखाई देता है इस पूरे कार्यक्रम में जहां स्थानीय जनता के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों राज्यों की जनता का अमूल्य योगदान है वही यहाँ अलग-अलग क्षेत्र से आये साधु संतों का आशीर्वाद भी इस कार्यक्रम को मिलता रहा है भविष्य में इस कार्यक्रम को और अधिक बेहतर और भव्य बनाने के काम किए जाएंगे इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजकों ने जिला एसपी जिले की कलेक्टर मेघनगर थाना प्रभारी एसडीओपी एसडीएम तहसीलदार मेघनगर नप अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी पार्षद और सीएमओ सहित पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया l




