खवासा

आंधी-तूफान में झुका पोल… पोल पर तार नहीं, तार पर पोल लटक रहा,,ऊपर से सीमेंट की पतली चादर चढ़ाकर कि खानापूर्ति..

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा नगर में इन दिनों बिजली विभाग द्वारा पुराने पोल हटाकर नए पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इसी कार्य के बीच भारी लापरवाही उजागर होती नजर आ रही है। बामनिया रोड पर पुलिस चौकी के पास हाल ही में लगाया गया एक नया बिजली पोल बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के चलते पूरी तरह झुक गया।

स्थिति इतनी गंभीर है कि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पोल तार को नहीं थामे हुए, बल्कि तार ही पोल को संभाले हुए हैं। इस पोल से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है, जो खतरे को और भी बढ़ा देती है।

यह बामनिया मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर दोबारा तेज हवा या तूफान आता है, तो यह झुका हुआ पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोल लगाते समय आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। खासकर, पोल के नीचे मजबूत सीमेंट बेस तक नहीं सही से नहीं बनाया गया, जिससे उसकी पकड़ कमजोर रही और वह पहली ही आंधी में झुक गया।

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित विभाग इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई करेगा, या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा..?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!