
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
पेटलावद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नाहरपुरा में गुरुवार को आई अचानक तेज आंधी और बारिश के चलते एक दुखद हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक बालू पिता पूंजा मैडा अपने घर पर मौजूद थे, तभी तेज आंधी के कारण मकान के ऊपर से पत्थर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।





