स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव…

झकनावदा@नारायण राठौड़
झाबुआ जिले के झकनावदा में 1 अप्रेल 2026 को जिला कलेक्टर झाबुआ नेहा मीणा एवं सहायक आयुक्त सुप्रिया बीसेंन के निर्देशन में पीएम श्री शा.उ.मा.विद्यालय झकनावदा परिसर में नगर की समस्त शासकीय विद्यालयों ने छात्र छात्राओं ने वर्ष 2026-2027 नवीन सत्र प्रवेशोंत्सव के रूप में मनाया। जिसमे सर्वप्रथम शाला परिसर से ढोल की धाप के साथ स्कूली बच्चों ने हाथ में “स्कूल चले हम”,बच्चों गुलाब का फूल बच्चों को भेजो स्कूल ज़ैसी लिखित स्लोगन की तख्तियां हाथ में लिए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे रैली निकालकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया । बाद रैली स्कूल परिसर पहुंची जहां विद्यालय में नवीन छात्र छात्राओं का नगर से पधारे अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत कर प्रवेत्सोव मनाया । वही स्कूल आने के लिए नाट्य प्रस्तुति भी दी गई । इसके साथ ही आयोजन में मुख्य अतिथि अपेक्स मेडिकल कालेज बनारस के डीन डॉ.सुनील मिस्त्री,जनपद पंचायत पेटलावद उपाध्यक्ष देवकुंवर पड़ियार, झकनावदा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परीक्षित सिंह राठौर,राजेंद्र मिस्त्री,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फ़क़ीरचंद माली,प्रकाश शिंदे आदि का शाला परिवार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया । वही अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह राठौर,टीना कोटड़िया,कैलाश लोहार,सुंदरलाल पाटीदार पीठड़ी,
शिक्षक नारायण दास बैरागी,संदीप पाटीदार, शत्रुघ्न मालवी ,पार्वती चौहान, प्रेमलता पाटीदार, मोनू सोलंकी,प्रतिभा सोलंकी,रंजना बर्फ़ा,हेमेन्द्र जोशी,राधेश्याम पाटीदार,आरती मिस्त्री ,हर्षिता चौहान,कलावती मकवाना ,शीतल गोस्वामी ,रिंकू पवार ,अनिल बलूँदिया,यशपाल घटिया, संतोष कटारा,ज्योति सोलंकी,लक्ष्मी चौधरी लक्ष्मण जमादारी,लक्ष्मी चौधरी,ललिता बर्फ़ा आदि मौजूद रहे। आयोजन का संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया आभार संदीप पाटीदार ने माना। अंत में समस्त छात्र छात्राओं ने लिए विशेष भोजन का वितरण किया गया।





