रायपुरिया

रायपुरिया में नव शिक्षण सत्र का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया पहला दिन…

#Jhabuahulchul 

रायपुरिया@राजेश राठौड़

नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बुधवार, 01 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाते हुए विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य कल्पना वर्मा एवं ग्राम पंचायत की सरपंच होमीबाई निनामा द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय में नवप्रवेशी एवं अन्य विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं हाथों में कलावा बांधकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

संकुल केंद्र के अंतर्गत बालक माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया में भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ओझा, खण्ड स्त्रोत समन्वयक रेखा गिरी, सरपंच होमीबाई , नंदलाल निनामा, माध्यमिक विद्यालय के प्रधाध्यापक एल.सी. पाटीदार, सहायक संकुल प्रभारी खुशाल सिंह चौहान, संकुल समन्वयक गणपतलाल निनामा एवं रविन्द्र कुमार नागर सहित स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष राजू मइड़ा, श्रीमती शिवकन्या पाटीदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे नए सत्र की पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके। प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में मध्यान्ह भोजन में बच्चों को विशेष रूप से खीर-पूड़ी परोसी गई, जिसका बच्चों ने आनंद लिया।

नए सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उमंग स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रकार रायपुरिया के शैक्षणिक संस्थानों में नए सत्र का आगाज सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ हुआ, जो आने वाले समय में बेहतर शैक्षणिक परिणामों की उम्मीद को मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!