नवांकुर संस्थाओं का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये गए कार्यों की समीक्षा एवं पौधारोपण पर प्रशिक्षण..!

#Jhabuahulchul
झाबुआ डेस्क। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला झाबुआ द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग की नर्सरी झाबुआ में समस्त नवांकुर संस्थाओं का जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि डीआर चौहान एसडीओ उद्यानिकी प्रेमसिंह चौहान जिला समन्वयक एसएस निनामा उद्यानिकी विस्तार अधिकारी श्री रमेश गवली उद्यानिकी विभाग ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया तथा नवांकुर संस्थाओं ने अपना प्रतिवेदन दिया। और गांव में किए जाने वाले कार्यों को मौखिक रूप से सभी से साझा किया ।
इस अवसर प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था अपना फील्ड वर्क और दस्तावेजीकरण मजबूत करें। साथ ही ग्राम विकास और सामूहिकता,स्वैच्छिकता और स्वावलंबन से कार्य करे । साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग करें । जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई । डीआर चौहान ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । श्री निनामा ने भी संबोधित किया । तत्पश्चात नर्सरी का भ्रमण किया गया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बारे में तकनीकी जानकारी उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई इस दौरान जिले से आए विभिन्न नवांकुर संस्थाओं ने भी अपने-अपने विचार साझा किये । संचालन विकासखंड समन्वयक श्री प्रवीण पवार ने किया एवं आभार विकासखंड समन्वयक श्री तोलिया डामोर ने किया । विकासखंड समन्वयक श्रीमती वर्षा डोडियार डॉ रीना मिश्रा सहित नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई ।




