उमड़ा आस्था का सैलाब, छठे दिन अंबे माता, गायत्री माता ,सरस्वती माता का हुआ विशेष श्रृंगार गरबो से गूंजा परिसर..

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन नगर भक्ति और उत्साह के रंग में पूरी तरह सबाब और नजर आया सदर बाजार स्थित प्राचीन श्री अंबे माता , गायत्री माता एवं सरस्वती माता का विशेष आकर्षक श्रंगार किया गया प्रतिदिन शाम को माता जी की विशेष महा आरती की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए महा आरती के बाद झिलमिल रोशनी से सजा गरबा पंडाल में बालिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर शानदार गरबे की प्रस्तुति दी जा रही है माताजी का आकर्षक श्रंगार भक्तों को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहा है
नवरात्रि के दौरान नगर के अंबे माता मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमर रही है भक्ति व्रत उपवास रखकर मां आज शक्ति की पूजा अर्चना कर रहे हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं माताजी मंदिर पर पंडित वेंकट त्रिवेदी पेटलावद एवं पंडित सुधीर भट्ट द्वारा विशेष धर्म अनुष्ठान भजन कीर्तन और पूजन पाठ का सिलसिला लगातार जारी है
अंबे माता मंदिर में मंदिर पुजारी सुधीर भट्ट द्वारा मां अंबे, मां गायत्री एवं मां सरस्वती का प्रतिजन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है मंदिर में पावागढ़ गुजरात से लाई गई अखंड ज्योत प्रज्वलित हे जिसका मां के द्वारा दर्शन लाभ लिया जा रहा है
झिलमिल रोशनी से सजा गरबा पंडाल में बालिकाओं द्वारा गरबा रास की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है गरबे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड रही है प्रतिदिन मंदिर समिति द्वारा महा आरती के बाद अलग-अलग पकवानों का मन को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा है




