सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनवादा में एचपीवी वैक्सीन का आयोजन..

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभित शुक्ला और महिला चिकित्सक डॉ. ममता वास्कैल ने वैक्सीन के फायदों के बारे में बताया।
वैक्सीन के फायदे:
– एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाती है।
– यह वैक्सीन एचपीवी वायरस के कारण होने वाले अन्य कैंसर जैसे कि योनि, वल्वर, और गुदा कैंसर से भी बचाती है।
– यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है, और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा, जनप्रतिनिधि पत्रकार हरीश राठौड़, नारायण राठौड़,पियूष राठौड़ आदि लोग उपस्थित रहे। उन्होंने वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।



