भागवत कथा की शुरुआत से पहले भगवान का धर्म ध्वजा रोहन किया..

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
ग्राम बरवेट में अति प्राचीन शिवमन्दिर की पावन धरा पर साध्वी सुगणा बाईसा के मुखारबिंद से भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन आठ अप्रैल से शुरू होगा श्रीमदभागवत कथा के शुरुआत से पहले गुड़ी पड़वा के दिन ध्वजारोहण किया गया वहीं कथा स्थल पर भूमिपूजन तथा विधि-विधान से ध्वज लगाकर आगामी कार्यक्रम का आगाज किया सनातन धर्म में मंदिर के शिखर का, भगवान के ध्वज का बडा महत्व है बरवेट के संकट मोचन सरकार हनुमान धाम के सान्निध्य में ध्वज लगाकर सफल आयोजन की कामना की वही भक्तगणों ने हर्ष-उल्लास के साथ ध्वज की अगवानी की नगर से बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने ध्वजारोहण में भाग लिया ध्वजारोहण के साथ ही कथा स्थल पर तैयारियां भी तेज हो जाएगी ध्वजारोहण के बाद बाबा हनुमान सरकार की आरती उतारी गई पंडित अशोक त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण प्रमुख जजमान राजेश पाटीदार अपनी अर्धांगिनी सरस्वती पाटीदार द्वारा स्थापना की गई इसके बाद आयोजन समिति द्वारा श्रीमद भागवत भक्ति महोत्सव के आयोजन के लिए पत्रिका का विमोचन किया गया।



