जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ बख़तपुरा पंचायत से किया गया, जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता की…

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बखतपुरा में शुभारंभ किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम तनु श्री मीणा, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ एवं विशेष अतिथि सीईओ जनपद गोरव जैन, सरपंच लछुडी बाई, बाबु कटारा के द्वारा तालाब गहरी करण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम तनु श्री मीणा ने कहा की हमें इन तीन माह में यह संकल्प लेना है कि हम हमारे गांव के पानी का संरक्षण किस प्रकार से करें और जो तालाब में मिट्टी है वह अपने खेत में डाले जिससे आपकी फसल भी अच्छी पकेगी एवं पानी भी लंबे समय तक रहेगा । भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारा समाज सहकारिता का सबसे बड़ा उदाहरण है हम जिस प्रकार से कोई काम आने पर सामुहिक नोतरा करते हैं उसी प्रकार से हमें सभी के सहयोग से जनभागीदारी से हमें जल को संग्रहित करना है कार्यक्रम को जनपद सीईओ गोरव जैन ने कहां आज दिनांक 19 मार्च से 30 जून तक यह अभियान चलेगा जिसमें यह हर पंचायत में ग्रामीण जन की सहभागिता से हमें जल संरक्षण करना है।
श्रमदान कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम के पश्चात एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मिट्टी को ट्राली में भरकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बाबु कटारा, होकम कटारा, रोजगार सहायक जितेन्द्र मेडा ,एसडीओ भाभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों से सहभागिता की कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत झकनावदा सचिव विनोद देवदा ने किया आभार सचिव गजैन्द्र सिंह राठौर ने माना ।




