ग्राम विकास को नई दिशा देने वाली“ समिति सदस्यों का क्षमतावर्धक,प्रस्फुटन शक्ति संचय” प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न..!

#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड थांदला द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन“प्रस्फुटन शक्ति संचय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत काकनवानी में किया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को मजबूत करना तथा समितियों को सशक्त बनाना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
संभाग समन्वयक श्री अमित शाह इंदौर सामाजिक कार्यकर्ता सरपंच प्रतिनिधि श्री बाबू निनामा
जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान ब्लॉक समन्वयक श्रीमती वर्षा डोडियार रूप से उपस्थित रहे। संभाग समन्वयक श्री अमित शाह ने कहा कि प्रस्फुटन समितियो के प्रशिक्षण से निश्चित ही आपके कार्य में दक्षता आएगी । शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। अपने अपने ग्राम को आदर्श बनाने की दिशा में कार्य करे ।
सरपंच प्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है।”उन्होंने ग्राम विकास के नौ महत्वपूर्ण मंत्र बताते हुए ग्रामीणों को छोटे-छोटे प्रयासों से गांव को आदर्श बनाने का आह्वान किया। जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने प्रशिक्षण का महत्व बताया जन अभियान परिषद प्रदेश भर में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम विकास की नई चेतना जगाने का कार्य कर रही है । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। मेंटर गंगाराम निनामा,राकेश चरपोटा, विनीता मनसारे ग्राम विकास की अवधारणा को विस्तार पूर्वक बताया साथ में स्वैच्छिक संगठनों का गठन एवं प्रबंधन तथा प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सीएम सोशल इंटर्नशिप से अमरसिंह कटारा ने ग्राम स्तर तक पहुंचाने की जानकारी दी।इस प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समिति काकनवानी छापरी देवका वठठा मोरझरी कुल पांच समितियों से सचिव ,अध्यक्ष,व नवांकुर सखी से महिला सदस्य उपस्थित रहे। ।उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए । कार्यक्रम का संचालन गंगाराम निनामा मेंटर्स द्वारा किया आभार विकासखंड समन्वयक वर्षा डोडियार ने माना




