पेटलावदबामनिया

महावीर समिति के अध्यक्ष बने संजय भंडारी, सचिव बने कीर्तिश चाणोदिया,, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर समिति की एक आवश्यक बैठक दिनांक 13 अप्रैल 2026 को गुरु मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से संजय भंडारी (गुड्डू) को महावीर समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन –

नव मनोनीत अध्यक्ष संजय भंडारी ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कीर्तिश चाणोदिया को सचिव, अनोखीलाल लोढ़ा एवं विनोद बम को उपाध्यक्ष, अनुपम भंडारी को कोषाध्यक्ष तथा पीयूष पटवा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष संजय वोहरा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी समाजजनों के समक्ष रखते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने नव नियुक्त अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति समाजहित, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा समाज के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!